जिगना। क्षेत्र के पाली गांव से पुलिस ने शनिवार की सुबह एक लापता किशोरी को बरामद किया। क्षेत्र के एक गांव से चार फरवरी को एक किशोरी लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने 18 फरवरी को जिगना थाना के बौंता गांव निवासी गोविंद कुमार बिंद सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि किशोरी को पाली सीमा के पास से बरामद किया गया। मुख्य आरोपी को भी जल्द ही पकड़ लिया जायेगा। किशोरी के बयान व मेडिकल कर कार्रवाई की जा रही है।