फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल से सामान गायब

Thu, 04 May 2017 12:17 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
रामपुर जिला अस्पताल में उपचार के लिए गईं विधायक राजबाला बेंच पर बैठी हुई।
विज्ञापन
 जिला चिकित्सालय में  मौजूद लाखों का सामान रातों रात अबूझ हाल में गायब हो गया। सुबह मामले की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। सभी कर्मचारी सामानों की खोजबीन में जुट गए। हालांकि चिकित्सालय प्रशासन इससे इंकार कर रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि जिला चिकित्सालय में भारी मात्रा में कबाड़ रखा गया था। जिससे नीलाम करने की कवायद चल रही थी। इसी बीच मंगलवार की रात अचानक सारा सामान अबूझ हाल में गायब हो गया। मामले की खबर लगते ही कर्मचारी सामान की खोजबीन में जुट गए। सूत्रों की माने को देर रात गायब हुए सामानों की तलाश में अस्पताल चौकी की पुलिस भी लगी थी लेकिन वाहन चालक उनको चकमा देकर सामान ले जाने में कामयाब हो गए।

बताया जाता है कि गायब हुए सामानों में कुर्सी, मेज, टेबल, गद्दा, कंबल समेत अन्य सामान शामिल है।  उधर दोपहर बाद सूचना मिली की अस्पताल की कुछ कुर्सी एक आटो से बेचने के लिए कही ले जाया जा रहा है। जानकारी होते ही अस्पताल चौकी की पुलिस ने आटो को पकड़ लिया। बाद में बताया गया कि वह किसी अस्पताल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चालक का नाम पता लिखकर उसे छोड़ दिया है। बताया कि जांच की जा रही है अगर सामान चोरी का निकला तो कर्मचारी व चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. ओम प्रकाश शाही ने कहा क‌िअस्पताल के सामान गायब नहीं हुए है। डाइलिसिस सेंटर बन रहे है। उसी के चलते कबाड़ को हटाकर दूसरे स्थान पर रखा गया है। सामानों में कुछ जरूरी सामान भी जो डाइलिसिस सेंटर बनने पर उसमें रखा जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें