फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुटे बच्चों और गर्भवती महिला को लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत शून्य से दो वर्ष के छूटे हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को नौ मार्च से टीका लगाने का कार्य शुरू होगा। यह बातें सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने मोर्चाघर स्थित सीएमओ कार्यालय के विवेकानंद सभागार में कही। सीएमओ ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के अति व्यस्त व अतिमहत्वपूर्ण कार्यक्रम की वजह से नियमित टीकाकरण अभियान पिछड़ गया। हालांकि अब इसे तेजी से चलाया जाएगा। घर-घर भ्रमण कार्यक्रम में सभी छूटे हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर लिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि 301 टीमें प्रतिदिन टीकाकरण करते हुए 2126 सत्र लगाएंगी। इसमें 9826 बच्चों और 3583 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा। प्रत्येक ब्लाक में जनपद स्तरीय अधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम का मूल्यांकन किया जाएगा। बताया कि 20 मार्च से सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसमें शून्य से पांच वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो ड्राप से आच्छादित किया जाएगा। प्रथम दिवस में 1859 बूथ व 47 सचल दल व 47 ट्रांजिट दल बनाए गए है। प्रथम दिवस के छूटे हुए बच्चों को 761 दलों द्वारा घर-घर जाकर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें