फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर हमेशा दिल रहेगा: डॉ. विश्राम

विज्ञापन
स्थानांतरण के बाद जिला पंचायत सभागार में डॉ. विश्राम को सम्मानित करते उद्योग व्यापार प्रतिनिधि
विज्ञापन
-व्यापारी, अधिवक्ता, छात्र नेता और सिविल सोसाइटी के लोग हुए समारोह में शामिल
विज्ञापन


मिर्जापुर। प्रशासनिक पद से विदाई पर किसी अधिकारी के लिए समाज के इतने वर्गों का एक साथ जुटना कार्यशैली और लोगों से जुड़ाव की कहानी कहता है। जिला पंचायत सभागार में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मिर्जापुर इकाई की ओर से सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज के पद पर स्थानांतरित डॉ. विश्राम (आईएएस) का भावभीना विदाई दी गई। व्यापारी, अधिवक्ता, छात्र नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और सिविल सोसाइटी से जुड़े लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एमएलसी मिर्जापुर-सोनभद्र श्याम नारायण सिंह (विनीत सिंह) ने कहा कि डॉ. विश्राम ने प्रशासनिक दायित्वों के साथ संवेदनशीलता और सहज व्यवहार से लोगों के बीच अलग पहचान बनाई। अधिकारी की पहचान केवल पद से नहीं, बल्कि आमजन के साथ उसके व्यवहार से होती है। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव राजेश सिंह ने कहा कि डॉ. विश्राम का मिर्जापुर की लोक संस्कृति, खासकर बिरहा से भी आत्मीय जुड़ाव रहा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपचंद जैन ने कहा कि उनकी सरलता और लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने की प्रवृत्ति ने उन्हें हर वर्ग के करीब पहुंचाया। डॉ. विश्राम ने कहा कि मिर्जापुर उनके लिए सिर्फ प्रशासनिक कार्यक्षेत्र नहीं, बल्कि आत्मीय संबंधों और यादों से जुड़ा जनपद है। यहां के लोगों से मिला प्रेम और विश्वास हमेशा उनके साथ रहेगा। संचालन अधिवक्ता आयुष सिंह ने किया। इस दौरान उन्हें माला, स्मृति-चिह्न और शुभकामना पत्र भेंटकर विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें