फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बोर्ड की बैठक में मिर्जापुर विंध्याचल महायोजना स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को मंडलायुक्त डॉ. मुथु कुमारस्वामी बी. की अध्यक्षता में मिर्जापुर- विंध्याचल विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक की गई। बैठक में मिर्जापुर- विंध्याचल महायोजना को स्वीकृति दी गई और शासन को भेजा गया। बताया गया कि अयोध्या के बाद यह बडा टाउन प्लान है जो इतने कम समय में स्वीकृत किया गया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि इस महायोजना के लिए तकरीबन तीन से चार हजार आपत्तियां आई थी जिनका निस्तारण करते हुए इस महायोजना को अमली जामा पहनाया जा सका है। प्रस्तावित महायोजना में हरित पट्टी को सुरक्षित रखते हुए विकास योजनाओं की व्यवस्था की गई है। इस महायोजना में लगभग 65 गांवों को शामिल करने का प्रस्ताव किया गया है। साथ ही अकोढ़ी के कृषि भूमि को सुरक्षित रखते हुए उनके उपयोग की योजना बनायी गई है। बताया गया कि ऐसी व्यवस्था की गई है कि इसका संरक्षित उपयोग किया जा सके। बोर्ड की इस बैठक में 15 सदस्यों में से 14 सदस्य बैठक में उपस्थित रहे। इस बोर्ड के अध्यक्ष मंडलायुक्त डा. मुथुकुमार स्वामी बी. व सचिव जिलाधिकारी दिव्या मित्तल हैं। वित्तीय मामलों की सदस्य मुख्य कोषाधिकारी अर्चना त्रिपाठी हैं। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, टाउन प्लानर व बोर्ड के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें