फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः बुआ बोलकर घर में घुसे चोर, नकदी-जेवर उठा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र के कोलना गांव में शनिवार दोपहर दो बजे ठगों ने वृद्ध महिला को उनका रिश्तेदार बताकर नकदी समेत आभूषण उठा ले गए। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोलना गांव निवासी कमलावती देवी ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। बाइक से पहुंचे दो ठगों ने मुझे बुआ बुलाते हुए घर के अंदर आ गए। जब वे मेरे लड़के का नाम लेकर पुकारे तो मुझे विश्वास हुआ कि मेरे रिश्तेदार होंगे। इसके बाद दोनों ठग युवकों ने बैंक खाते में रुपये आने की बात बताया। ठग आधार कार्ड, बैंक पास बुक व दो फोटो मांगने के बहाने बक्से में रखे 10 हजार नकदी समेत सोने की एक चेन व कान का टप्स सहित चांदी का पायल उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पीआरबी-112 ने मामले की जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें