पूर्वांचल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मेडल के साथ मिर्जापुर की टीम । स्रोत- सोशल मीडिया
मिर्जापुर। पूर्वांचल महिला व पुरुष पावर लिफ्टिंग (बेंच प्रेस, डैड लिफ्ट) चैंपियनशिप का आयोजन पांच अक्तूबर को मऊ में आयोजित हुआ। इसमें मिर्जापुर टीम ने कोच कमलापति त्रिपाठी एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह पटेल के निर्देशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक जीतने के साथ कीर्तिमान स्थापित कर स्ट्रांग वीमेन ऑफ पूर्वांचल का खिताब भी मिर्जापुर के नाम किया।
जूनियर 59 किलोग्राम भार वर्ग में श्लोक केसरवानी ने बेंच प्रेस में 70 केजी भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 66 केजी भार वर्ग में रिशु कुशवाहा ने भी 105 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जूनियर 74 किलो भार वर्ग में पृथ्वी यादव ने बेंच प्रेस में 130 किलो का भार उठाकर रजत पदक व डेड लिफ्ट में भी 202.5 किलो भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। सीनियर 74 किलो भार वर्ग में बादशाह ने बेंच प्रेस में 117.5 किलो भार उठाकर रजत पदक व डेडलिफ्ट में 170 किलो भार उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, जूनियर 93 किलो भार वर्ग में दीनबंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डेड लिफ्ट में 205 किलो भार उठाकर स्वर्ण व बेंच प्रेस में 120 किलो भार उठाकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। सीनियर 93 केजी भार वर्ग में गोपाल बिंद ने 135 केजी भार उठाकर रजत पदक पर कब्जा जमाया। महिला जूनियर 47 किलो भार वर्ग में आकांक्षा सिंह ने बेंच प्रेस 32.5 व डेड लिफ्ट में 85 केजी भार उठाकर दो रजत पदक अपने नाम किया। सीनियर 63 किलो भार वर्ग में ज्योति सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेंच प्रेस में 91 किलो भार उठाकर नए कृतिमान के साथ स्वर्ण पदक व इक्विप्ड बेंच प्रेस में 115 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक के साथ ही स्ट्रांग वीमेन ऑफ पूर्वांचल का खिताब भी अपने नाम किया। आश्विन शुक्ला, पीयूष मिश्रा व कलीम खान ने तीनों राउंड में मेडल के लिए संघर्ष करते रहे। लेकिन पदक लेने में असमर्थ रहे। सचिव व कोच कमलापति त्रिपाठी ने बताया की मिर्जापुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण, छह रजत व दो कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला पॉवर लिफ्टिंग संघ की संरक्षिका रत्नावली सिंह, अध्यक्ष डॉ. प्रेम शंकर सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह पटेल, वीरेंद्र सिंह मरकाम, ब्रह्मांड राज, श्रवण कुमार सिंह, संजय सिंह, दीपक मालवीय नितेश सिंह, मनोज सेठ ने बधाई दी।