फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur Accident: ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार आठ खिलाड़ी व कोच घायल, चार की हालत गंभीर; ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Wed, 29 Oct 2025 12:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में एक ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार आठ खिलाड़ियों समेत नौ लोग घायल हुए। इनमें से चार की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा पहाड़ी पर प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही ऑटो सवार खिलाड़ियों को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें आठ महिला खिलाड़ी समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर लाया गया। इसमें चार की हालत गंभीर है। जिनको ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा 
राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में 29 अक्तूबर से प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हो रहा है। जिसके लिए बुधवार को टीमें पहुंच रही हैं। 18 मंडल की टीम इसमें प्रतिभाग कर रही है। कानपुर मंडल की आठ महिला खिलाड़ियों को रेलवे स्टेशन मिर्जापुर से लेकर ऑटो चालक बरकछा राजीव गांधी दक्षिणी परिसर जा रहा था। इसी दौरान बरकछा पहाड़ी पर ऑटो में ट्रक ने टक्कर मार दी।

ये हुए हादसे का शिकार
हादसे में सभी खिलाड़ी घायल हो गईं। इनमें वैष्णवी (17), शिवानी (20), निहारिका (13), समृद्धि (16), आंशिका (14), निधि (17), कंचन (12), गौरी (14) और कोच अभिषेक दुबे (40) को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर लाया गया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: दर्द से कराह रही गर्भवती को नेशनल हाईवे पर उतारा, अस्पताल परिसर में कीचड़ से सनी जमीन पर बेटी को दिया जन्म
विज्ञापन


इनकी हालत गंभीर
वहीं वैष्णवी, शिवानी, निहारिका व समृद्धि को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार महिला खिलाड़ी घायल हुई हैं। इसमें चार गंभीर हैं, जिनको ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें