फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 केंद्रों पर 13702 छात्रों ने दी परीक्षा

Mon, 15 Dec 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मजिस्ट्रेटों की कड़ी निगरानी में पुलिस आरक्षी एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती 2013 की मुख्य परीक्षा जिले के 24 केंद्रों पर रविवार को हुई।
विज्ञापन


परीक्षा में 13702 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जबकि 98 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।

पुलिस आरक्षी की मुख्य परीक्षा के लिए जिले में 24 केंद्र बनाए गए थे। जिन पर लगभग 13800 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे।

जिसमें आरआर इंटर कालेज चंद्रदीपा में आठ, आर्य कन्या इंटर कालेज में तीन, आशीर्वाद इंटर कालेज लखनपुर मवैया में सात, एएस जुबिली इंटर कालेज रमईपट्टी में दो, ज्योति मौर्या बालिका इंटर कालेज लोंहदी में दो, जीडी बिनानी कालेज भरुहना में चार, पंडित रामचंद्र  मिश्र इंटर कालेज कंतित विंध्याचल में तीन, बीएलजे इंटर कालेज में  दो छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


इसी प्रकार माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज में दो, मिश्री लाल इंटर कालेज में छह, राजकीय इंटर कालेज में तीन, राजकीय पालीटेक्निक कालेज में आठ, राजस्थान इंटर कालेज में छह, विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल भरूहना में तीन परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए।
विज्ञापन


विंध्यवासिनी महिला महाविद्यालय में तीन,  विशाल उच्चर माध्यमिक विद्यालय भरूहना में तीन, श्रीकृष्ण शारदा देवी इंटर कालेज में एक, बसंत इंटर कालेज में छह, सावित्री बालिका इंटर कालेज में दो सहित कुल 98 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें