फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वॉलीबॉल में मिर्जापुर पुलिस ने दो शील्ड पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी पुलिस के वर्ष 2026 के स्पोर्ट्स कैलेंडर के तहत आयोजित विभिन्न वॉलीबाल प्रतियोगिताओं में मिर्जापुर पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मऊ में आयोजित अंतर जनपदीय वॉलीबाल क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में मिर्जापुर पुलिस की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता शील्ड और चल वैजयंती हासिल की।
वहीं, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस की अंतरजोनल प्रतियोगिता-2026 में वाराणसी जोन ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए द्वितीय चल वैजयंती शील्ड अपने नाम की।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में मिर्जापुर पुलिस के खिलाड़ियों ने टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनमें निरीक्षक अरविंद कुमार मिश्रा, मुख्य आरक्षी कृष्ण कुमार सिंह, विनोद कुमार यादव, अरविंद कुमार यादव, मनोज यादव, पंकज यादव, आरक्षी सूरज सिंह, मनोज कन्नौजिया, रिक्रूट आरक्षी धनंजय द्विवेदी और रिक्रूट आरक्षी सुधीर निर्मल शामिल रहे।
जनपद लौटने पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें