फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन प्रेरणा के आवंटित लक्ष्य को शतप्रतिशत सुनिश्चित करायें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय में मंगलवार को मिशन प्रेरणा की मंडलीय टास्कफोर्स की बैठक हुई। इसमें कक्षा एक से पांच के बच्चों में गणित एवं भाषा में अपेक्षित अधिगम स्तर सुनिश्चित करने के लिये फाउंडेशन लर्निंग गोल्स हासिल करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने कहा कि इसे त्रैमासिक लक्ष्य के रूप में विभाजित करते हुये प्रेरणा तालिका को विद्यालयों की कक्षा में चस्पा किया जायेगा। साथ ही इसका माहवार अनुश्रवण एवं प्रमाणीकरण किया जायेगा। आयुक्त प्रीति शुक्ला ने संबंधित जनपदीय एवं मंडलीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मिशन प्रेरणा के अंतर्गत आवंटित लक्ष्य को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करायें। इसके साथ ही सपोर्टिव सुपरविजन, आधारशिला हस्त पुस्तिका, ध्यानाकर्षण एवं शिक्षण संग्रह का शत प्रतिशत अध्ययन कर बच्चों को शैक्षिक गुणवत्ता में योगदान करने के लिए कहा गया। बैठक में एडी बेसिक डॉ. फतेह बहादुर सिंह, एडी स्वास्थ्य, आरएफसी, मंडलीय सहायक राकेश तिवारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें