फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: राबर्ट्सगंज मंडी जा रहे दो युवकों की बाइक ट्रक से जा भिड़ी, एक की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल

Sat, 15 Jul 2023 12:32 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

गाजीपुर जिले के मोफतीपूरा गांव निवासी गयासुद्दीन (30) पुत्र साहिब अपने साथी मुहज्ज्म (28) पुत्र मुहम्मद खालिद  के साथ सोनभद्र के जिले के राबर्ट्सगंज मंडी में सब्जी का दाम पता करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
Mirzapur News: राबर्ट्सगंज मंडी जा रहे दो युवकों की बाइक ट्रक से जा भिड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर मुजडीह मदरसा  के पास बाइक सवार ट्रक में पीछे से जा भिड़े। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh: शुक्रवार शाम से लापता युवक का दूसरे दिन सुबह नहर में मिला शव, परिजनों में कोहराम, जांच जारी
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के मोफतीपूरा गांव निवासी गयासुद्दीन (30) पुत्र साहिब अपने साथी मुहज्ज्म (28) पुत्र मुहम्मद खालिद  के साथ सोनभद्र के जिले के राबर्ट्सगंज मंडी में सब्जी का दाम पता करने के लिए जा रहे थे। बाइक सवार अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर मुजडीह मदरसा के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रक में जा भिड़ी। हादसे में बाइक चला रहे गयासुद्दीन की मौके पर मौत हो गई । गंभीर रूप से घायल मुहर्रम को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें