फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: यातायात के उप निरीक्षक निलंबित, डीसीएम रोकने से हुए हादसे के बाद हुई कार्रवाई

Thu, 06 Apr 2023 12:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

वाराणसी जनपद के शिवपुर इलाके से एक परिवार बुधवार की सुबह मां विंध्यवासिनी माता के दरबार में दर्शन पूजन व मुंडन संस्कार कराने के लिए जा रहा था। आटो दूधनाथ तिराहा स्थित ढाबे के पास पहुंची थी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के उप निरीक्षक ने एक डीसीएम के आगे आकर उसे रोका।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंध्याचल थाना क्षेत्र के दूधनाथ चुंगी के पास बुधवार को डीसीएम को रोकने पर ऑटो की टक्कर होने व वसूली की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने यातायात विभाग के उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

वाराणसी जनपद के शिवपुर इलाके से एक परिवार बुधवार की सुबह मां विंध्यवासिनी माता के दरबार में दर्शन पूजन व मुंडन संस्कार कराने के लिए जा रहा था। आटो दूधनाथ तिराहा स्थित ढाबे के पास पहुंची थी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के उप निरीक्षक ने एक डीसीएम के आगे आकर उसे रोका।
यह भी पढ़ें- Varanasi: DCP वरुणा जोन आरती सिंह का कानपुर तबादला हुआ, पति अनिरुद्ध सिंह मेरठ से हटाए गए
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक के आगे आकर रोकने पर ट्रक चालक को अचानक ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकनी पड़ी। ट्रक के अचानक रोकने से पीछे से आ रही ऑटो ब्रेक नहीं लगा सका। ऑटो ट्रक में पीछे से जा घुसा। जिससे ऑटो सवार आठ लोग घायल हो गए। आसपास के स्थानीय लोगों ने बताया कि यातायात पुलिस कर्मियों ने अचानक डीसीएम के आगे आकर रोका। जिस कारण हादसा हुआ। प्रतिदिन यातायात पुलिसकर्मी अवैध वसूली के लिए दूधनाथ तिराहे पर खड़े होकर जांच करते है। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि मामले में पुलिस अधीक्षक ने  तत्काल प्रभाव से यातायात के उप निरीक्षक राजनारायण को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें