फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा में स्नान करते समय डूब रहे पांच में तीन को बचाया, दो की तलाश जारी; मची चीख-पुकार

Mon, 27 Oct 2025 04:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

यूपी के मिर्जापुर में पांच लोग गंगा में नहाते-नहाते डूब गए। इनमें से तीन लोगों को एक नाविक ने बचा लिया, लेकिन दो लोग नदी में समा गए। खबर लिखे जाने तक उनकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
हादसे के बाद माैके पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mirzapur News: विंध्याचल थाना क्षेत्र के निफरा गांव मे गुलौरी गंगाघाट पर सोमवार को दोपहर साढ़े 12 बजे स्नान करने गए पांच युवक डूबने लगे। जिसमें एक नाविक ने तीन को बचा लिया लेकिन दो युवक लापता हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस गोताखोरों द्वारा तलाश करा रही थी। दो सगे भाईयों में छोटा भाई तो बच गया बड़ा लापता है। 

विज्ञापन


जिले के निफरा गांव निवासी शिवम पाण्डेय (25) पुत्र राजधर, शिवम शर्मा (17) पुत्र अशोक शर्मा, ओम पाण्डेय (16) व सोम (11) पुत्र दिनेश पाण्डेय, अनुराग सरोज (17) पुत्र मनोज गांव के ही गुलौरीघाट पर स्नान करने गए थे। स्नान करते समय पांचों लोग गंगा में डूबने लगे कि एक नाविक लाऊ निषाद ने नाव का लग्गा फेंक कर शिवम, शिवम व सोम को बचा लिया। ओम (16) व अनुराग सरोज (17) लापता हो गए।

घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन व गांव के लोग घाट पर पहुंच कर तलाश में जुट गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने स्थानीय गोताखोरों को लगा कर तलाश करते हुए एसडीआरएफ को बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें