मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव में मंगलवार को तालाब में मछली पकड़ने के दौरान एक बोरी में कई पासपोर्ट मिले। तालाब से पासपोर्ट मिलने की घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त होने लगी।
विज्ञापन
ग्रामीण झुनझुन ने बताया कि तालाब में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान जाल में गिट्टी से भरी एक बोरी फंसकर बाहर आ गया। पहले तो लोगों को लगा कि उसके साथ कोई सामान्य दस्तावेज होगा, लेकिन जब बोरी खुला तो कई संख्या में पासपोर्ट देखते ही सभी अवाक रह गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पासपोर्ट को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं बोरी में कुल 31 पासपोर्ट मिले हैं, जिसमें एक गांव के ही लड़के का था बाकी अन्य जिलों के भी शामिल हैं। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि ये सभी पासपोर्ट एक्सपायर हो चुके हैं, लेकिन तालाब में फेंका गया है। इसकी जांच की जा रही हैं।