मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के परसिया मुड़पेली गांव में शनिवार दोपहर मोबाइल देखने से मना करने पर एक युवती ने कच्चे मकान की बड़ेर पर दुपट्टे के सहारे लटककर जान दे दी। हलिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र निवासी नज्जू अली की पुत्री मुन्नी निशा (18) घर में मोबाइल चला रही थी। काफी देर से मोबाइल चलाने पर मां अफसाना ने उसे मोबाइल देखने से मना किया। मां की डांट से नाराज होकर वह घर में जाकर बड़ेर पर दुपट्टे के सहारे लटक गई।
थोड़ी देर बाद मां अंदर गई तो पुत्री को फंदे पर झूलता देख शोर मचाने लगी। पिता नज्जू अली ने पुत्री को नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो गई थी। पिता की सूचना पर हलिया पुलिस मौके पर पहुंची। पिता ने बताया कि उसे मोबाइल देखने के लिए डांटा गया था, यह नहीं पता था कि वह जान दे देगी।