फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मिर्जापुर को मिलीं दो नई बसें, तीन मार्गों पर संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रोडवेज डिपो मिर्जापुर को दो नई बसें मिली हैं। एक और बस अभी आने वाली है। नई बसें मिलने के बाद तीन मार्गों पर नई बस सेवा शुरू की गई है। अब मिर्जापुर से होकर गोरखपुर, बीजपुर और दुद्धी जाने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। रोडवेज मिर्जापुर से इन तीनों मार्गों पर बस सेवा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मिर्जापुर डिपो में परिवहन निगम की 53 और 20 अनुबंधित बस हैं। मिर्जापुर डिपो से प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, जौनपुर, लखनऊ, अयोध्या, दिल्ली, कानपुर आदि मार्गों पर बसों का संचालन हो रहा है। गोरखपुर आदि मार्गों पर बसों का संचालन नहीं हो रहा था। एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि दो नई बसें मिली हैं। एक बस अभी और मिलनी है। इस सप्ताह तीन नए मार्गों पर बस सेवा शुरू की गई है। नई बस को गोरखपुर मार्ग पर लगाया गया है, जो सुबह छह बजे मिर्जापुर से गोरखपुर के लिए जाएगी। अपराह्न ढाई बजे गोरखपुर पहुंचेगी। बस गोरखपुर से अपराह्न तीन बजे मिर्जापुर के लिए चलेगी और रात 11 बजे मिर्जापुर पहुंचेगी। दूसरी नई बस बीजपुर के लिए चलेगी। मिर्जापुर से सुबह सात बजे बीजपुर के लिए बस जाएगी और दोपहर दो बजे बीजपुर पहुंचेगी। वहां से बस प्रयागराज चली जाएगी। प्रयागराज से होते हुए रात दो बजे मिर्जापुर आएगी। पुरानी बस से दुद्धी के लिए सेवा शुरू हुई है। मिर्जापुर से सुबह नौ बजे दुद्धी के लिए बस चलेगी, जो दोपहर दो बजे पहुंचेगी। दुद्धी से अपराह्न तीन बजे बस मिर्जापुर के लिए चलेगी और मिर्जापुर रात आठ बजे पहुंचेगी। नई बस आने पर दुद्धी मार्ग पर लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर डिपो से मध्य प्रदेश के सीधी के लिए भी मिर्जापुर डिपो से बस जाती है, जो वाराणसी से दोपहर साढ़े 12 बजे चलती है और मिर्जापुर अपराह्न साढ़े तीन बजे पहुंच कर सीधी के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें