फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ऑपरेशन कराकर जा रहे ससुर की हादसे में मौत, दामाद घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। ऑपरेशन कराने के बाद टांका कटवाकर दामाद के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे ससुर की मड़िहान थाना क्षेत्र के लालापुर के पास बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे के बाद तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे में दामाद घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। ट्रक चालक मौका पाकर वाहन के साथ गाड़ी लेकर फरार हो गया था। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के मधुपुर निवासी शंकर यादव (70) दो फरवरी को अपने दामाद लक्षनधारी के घर देहात कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव आए थे। उनको हाइड्रोशील का आपरेशन कराना था। उन्होंने दामाद के घर रहकर ऑपरेशन कराया। बुधवार को उनके टांका काटा गया। इसके बाद बृहस्पतिवार को दामाद लक्षनधारी (48) बाइक पर ससुर शंकर यादव को बैठा कर घर छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में मड़िहान थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दामाद लक्षनधारी दूर जा गिरे और ससुर शंकर ट्रक के नीचे आ गए। हादसे में ट्रक से कुचलकर शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लक्षनधारी को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि ट्रक के टक्कर से बाइक सवार ससुर की मौत हो गई। दामाद घायल हो गया। ट्रक चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें