फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर नपा को नगर निगम का दर्जा मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अपना दल (एस) की राष्ट्रीयअध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल नेमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिर्जापुर विंध्याचल नगर पालिका परिषद को नगर निगम का दर्जा देने की मांग की है। सांसद ने इस बाबत मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसके साथ ही नगर पालिका के चारों ओर स्थित ग्राम पंचायतों को नगरीय क्षेत्र में शामिलकरने की भी मांग की है।
विज्ञापन

सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा है कि विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम की पवित्र स्थली मिर्जापुर-विंध्याचल नगर एक अति प्राचीन व ऐतिहासिक नगरी है जो विकास की दृष्टि से पिछड़ा है। नगर पालिका परिषद परिक्षेत्र के बाहर चारों ओर स्थित ग्राम पंचायतों का नगरीकरण हो चुका है। जनसंख्या की दृष्टि से भी यह नगर उत्तर प्रदेश के बड़े नगरों में एक है। साथ ही यहां केंद्रीय विद्यालय, मेडिकल कॉलेज आदि निर्माणाधीन हैं।
ऐसे में जनहित और मिर्जापुर-विंध्याचल क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व एवं सामाजिक आवश्यकता को दृष्टिगत नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा दिया जाना अपरिहार्य व आवश्यक प्रतीत होता है। जिससे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल विंध्याचल के साथ-साथ पूरे नगरीय क्षेत्र का बहुमुखी विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें