मिर्जापुर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने विन्ध्याचल प्रशासनिक भवन में बैठक कर विन्ध्य कॉरिडोर कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी ली। कार्य में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। विन्ध्यवासिनी मंदिर के साथ साथ कालीखोह, अष्टभुजा मन्दिरों का भी सुन्दरीकरण कार्य होगा। बिजली के समस्त तारों को अंडरग्राउंड करने तथा खंभों इत्यादि के लिए अधिशासी अभियन्ता अनिल कुमार सिंह से शीघ्र ही कार्य योजना तथा बजट बनाकर प्रस्तुत करने को कहा।
कार्यदायी संस्था से कहा कि परिक्रमा पथ, प्लाजा, हवनकुण्ड, कालीखोह, अष्टभुजा मन्दिरों, पक्काघाट, न्यु वीआईपी, पुरानी वीआईपी, कोतवाली मार्गो के निर्माण कार्य के साथ ही उक्त चारों मार्गो के भवनों में फसाड लगाने का काम एक साथ पूर्ण करें। उन्होने कहा कि आवश्यकतानुसार मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुये कार्य में तेजी लायें। कारीडोर कार्य आगामी पूर्णिमा के पश्चात दिन रात निरन्तर चलता रहें।