फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रयागराज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची मिर्जापुर मंडल की टीम

विज्ञापन
क्वाटर फाइनल में प्रयागराज को हराकर सेमीफाइन में पहुंची मिर्जापुर मंडल की कबड्डी टीम-सोशल मीडिय
विज्ञापन
अदलहाट। मिर्जापुर मंडल की अंडर -14 कबड्डी की टीम ने सोमवार की देर शाम अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम अकबरा अयोध्या में 5 से 7 अक्तूबर के बीच चल रहे 69 वीं प्रदेशीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वाटर फाइनल मुकाबले में विपक्षी टीम प्रयागराज को 25-10 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही।
विज्ञापन

मंडलीय क्रीड़ा सचिव व टीम के जनरल मैनेजर राजवन सिंह ने बताया कि टीम की खिलाड़ियों ने एकजुट होकर बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया है। इसके पहले मिर्जापुर मंडल की टीम ने सहारनपुर मंडल को 38-12 व अयोध्या मंडल को 25-09 व डेवी पार्टनर को पराजित कर बुलंद हौसलों के साथ टीम की नंदनी व आकांक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ सेमीफाइनल में पहुंचकर प्रदेश ने विंध्याचल मंडल मिर्जापुर का परचम लहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें