फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur Crime: अदलहाट में वेल्डिंग मिस्त्री की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 14 Jul 2023 09:09 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक के गर्दन पर गोली लगी है। 
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के डेहरी गांव के पास बृहस्पतिवार की रात बाइक से घर लौटते समय वेल्डिंग मिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह पर पुलिस पहुंची। एएसपी नक्सल ने डाग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। दोपहर में पुलिस अधीक्षक ने भी परिजनों से बात की। पिता की तहरीर पर पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


अदलहाट थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी हरिश्चंद्र विश्कर्मा (35) वेल्डिंग मिस्त्री था। वह बृहस्पतिवार की रात कटका गांव में अशोक कुमार शर्मा के यहां काम करने गया था। अशोक कुमार शर्मा कंपोजिट विद्यालय भदावल में अध्यापक है। वहां से रात दो बजे वह घर के लिए चल दिया, लेकिन पहुंचा नहीं। शुक्रवार की सुबह पांच बजे गंगा नहर की सड़क पर उसका शव मिला।
यह भी पढ़ें- Varanasi Crime: सारनाथ में वाराणसी के शख्स को गोली मारी, बाइक पर आए थे नकाबपोश दो बदमाश, मौके पर पुलिस
विज्ञापन


उसकी गर्दन में गोली मारी गई थी। पास में उसकी बाइक पर वेल्डिंग मशीन बंधी पड़ी थी। सूचना पर अदलहाट थानाध्यक्ष विजय चौरसिया पहुंचे। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी चुनार उमाशंकर सिंह, क्राइम ब्रांच, एसओजी, सर्विलांस और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। मौके पर एक खोखा बरामद हुआ। पिता रामधनी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। दोपहर में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से बात कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


डेहरी गांव में युवक का शव मिलने के मामले की जांच की गई। गोली मारकर हत्या की गई है। मौके पर साक्ष्य मिले हैं। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - संतोष कुमार मिश्रा, पुुलिस अधीक्षक।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें