संतनगर थाना क्षेत्र के सिरसी हिनौती गांव में शुक्रवार को पारिवारिक कलह से ऊबकर विवाहिता ने अपनी पुत्री के साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के लिए परिजन एम्बुलेंस से दोनों को पीएचसी पटेहरा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर चिकित्सको ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान मां-पुत्री की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें- MV Rajmahal Cruise: कोलकाता से काशी आ रहा है राजमहल क्रूज, 32 पर्यटकों के साथ 22 अगस्त को पहुंचेगा
क्षेत्र निवासी शिवकली (48) का उसके पति रामधनी में कुछ अनबन चल रहा था। शुक्रवार की सुबह विवाद के चलते शिवकली ने 10 वर्षीय पुत्री आरती को विषाक्त सेवन कराने के बाद खुद भी उनका सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजन दोनों को पीएचसी पटेहरा ले गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सको ने दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
जहाँ दोनों का मण्डलीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष रामनरायन राम ने बताया की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मां- बेटी की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।