फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur Corona Update: जिले में मिले 22 नए संक्रमित, 46 की स्वस्थ होने पर छुट्टी 

Fri, 21 Aug 2020 10:33 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

  • कुल संक्रमित 1456, एक्टिव केस 302, डिस्चार्ज हुए 1129, अब तक 25 की मौत
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में लगातार 54 वें दिन शुक्रवार को कोरोना के 22 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए। 46 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 22 पाजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितो की संख्या 1456 हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 25 है। डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 1129 है। एक्टिव केस 302 है। 163 लोग होम आइसोलेशन में है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि  एक हजार 538  लोगों की जांच हुई है। इसमें 22 की रिपोर्ट पाजिटिव  आई है। इसमें 18 पुरुष और चार महिला है। एक की रिपोर्ट दूसरे जनपद से आई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में सीमेंट फैक्ट्री चुनार से एक पुरुष,शिवपुरम कालोनी भरुहना से एक पुरुष, कोनिया घाट से एक पुरुष, सुंदर घाट से एक महिला शामिल है।

विज्ञापन

वहीं अस्थाई जेल चुनार से दो बंदी, विसुनपुर जमालपुर से एक पुरुष, गरौड़ी अदलहाट से एक पुरुष, सिकंदरपुर जमालपुर से एक पुरुष, जसोवर गुरसंडी से एक पुरुष, सिविल लाइन से एक पुरुष, पक्का पोखरा से एक पुरुष, जोगियाबारी से एक पुरुष, रतनगंज से एक पुरुष, बीजकोट जिगना से कए पुरुष,  विसुंदरपुर से एक महिला, लालगंज से एक पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

लालडिग्गी से एक पुरुष सद्भावना नगर महुवरिया से एक पुरुष, कदमतर से एक महिला, जिगना से एक पुरुष है। 46 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें 35 पुरुष और 11 महिला है। जिले में अब तक 48 हजार 850 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 46  हजार 960 की रिपोर्ट आई है। जिले में इस समय 133 हॉट स्पॉट है। इसमें 87 ग्रामीण और 46 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें