फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी कल्चर पर लगाम: एडीएम सोनभद्र की गाड़ी से सीओ ने उतरवाई नीली बत्ती, सीएम योगी के आदेश पर हुई कार्रवाई

Wed, 19 Jun 2024 08:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

वीआईपी कल्चर पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर मिर्जापुर में अभियान चलाकर कई वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान एडीएम सोनभद्र की गाड़ी से सीओ ने नीली बत्ती उतरवाई। 
विज्ञापन
एडीएम सोनभद्र की गाड़ी से नीली बत्ती उतारने की कार्रवाई करते सीओ ऑपरेशन अमर बहादुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीआईपी कल्चर पर लगाम लगाने के लिए आदेश जारी होने के बाद पुलिस ने अभियान चलाकर कई चार पहिया वाहनों से हूटर, नीली बत्ती, ब्लैक फिल्म उतरवाई। सीओ ऑपरेशन अमर बहादुर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान एडीएम सोनभद्र के वाहन पर लगी नीली बत्ती भी उतरवा दी गई। इसके अलावा आबकारी विभाग की गाड़ी तथा मजिस्ट्रेट लिखे वाहन को भी रोक कर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर मंगलवार की शाम सीओ ऑपरेशन अमर बहादुर सिंह ने पुलिस टीम के साथ वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर जगह-जगह वाहनों की जांच की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सोनभद्र की गाड़ी भी हूटर बजाते हुए पहुंच गई।

गाड़ी में एडीएम की जगह कुछ और लोग सवार थे। इस पर गाड़ी पर लगे बोर्ड के अलावा नीली बत्ती भी उतरवा दी गई। इसके अलावा आबकारी विभाग की गाड़ी, मजिस्ट्रेट लिखे वाहन, प्रधान, अधिवक्ता तथा अन्य कई पदनाम लिखे वाहनों से स्टीकर, नेम प्लेट हटवाई गईं। इन दौरान वाहन चालकों से शमन शुल्क भी वसूल किया गया। सीओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर कार्रवाई कर वीआईपी कल्चर को समाप्त किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें