फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: भोजपार्टी से लापता युवक का हाथ बंधा शव भदोही में मिला, पुलिस बोली- दूसरे की लाश है; होगी डीएनए जांच

Thu, 03 Sep 2026 11:24 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

भोज पार्टी के दौरान 29 अगस्त को जिगना थाना क्षेत्र के मिश्रपु गंगाघाट से लापता हुए युवक के हाथ बंधे शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव भदोही के इब्राहिमपुर गंगाघाट पर मिला था। हालांकि, जिगना पुलिस के मुताबिक बरामद शव लापता युवक का नहीं, बल्कि किसी अन्य व्यक्ति का है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
नदी के पास पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गंगा घाट पर पांच दिन पहले भोज पार्टी के दौरान लापता अजय निषाद (24) का शव भदोही जनपद के इब्राहिम पुर गंगा घाट पर बृहस्पतिवार की दोपहर बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों का कहना है कि शव अजय का है। उसका हाथ बंधा हुआ है। वहीं जिगना थाने की पुलिस का कहना है कि शव दूसरे का है। परिजन उसे अपना बना रहे हैं तो पोस्टमार्टम और डीएनए की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


जिगना थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गंगा घाट पर 29 अगस्त की रात भोज पार्टी में शामिल होने के बाद लापता युवक अजय कुमार निषाद की तलाश पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने गंगा नदी में की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

पांच दिन बाद भदोही जनपद के इब्राहिम पुर गंगा घाट पर अजय निषाद का शव मिला है। मिश्रपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान बालचंद निषाद ने बताया कि रिश्ते में पौत्र अजय कुमार निषाद ऊर्फ कुरकुल्ली का शव बृहस्पतिवार को दोपहर भदोही जनपद के इब्राहिमपुर गोशाला घाट पर मिला है। हाथ बंधा हुआ है। 29 अगस्त की रात आठ बजे 11 लोग नाव पर भोज पार्टी में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि लोग अजय को गंगा में फेंक कर नाव लेकर भाग गए। पुलिस ने नौ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था और बुधवार को शांति भंग के अंदेशा में चालान कर दिया। अजय अविवाहित था। इटावा में रह कर मछली पकड़ने व मछली बेचने का काम करता था। शव मिलने की सूचना पर मृतक के भाई सूरज के साथ मौके पर पहुंच कर शव की पहचान की है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर जाकर देखा गया। कपड़ा पहनकर अजय लापता हुआ था। शव पर कपड़ा नहीं था। शव काफी पुराना लग रहा है। हाथ आदि नहीं बंधे हैं। परिजन उसे अजय के रूप में पहचान कर रहे है तो उसका पोस्टमार्टम कराकर डीएनए जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें