फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मिर्जापुर और चुनार रेलवे स्टेशन विश्वस्तरीय बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर और चुनार रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनेगा। इसका वर्चुअल शिलान्यास सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। स्थानीय स्तर पर केंद्रीय मंत्री अनु िप्रया पटेल ने स्टेशनों की खािसयत बताई। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी हुआ।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के कई रेलवे स्टेशनों, आरओबी और अंडरपास का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिले के दो रेलवे स्टेशन मिर्जापुर और चुनार के नए सिरे से निर्माण का काम शुरू हो गया है। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के लिए 34.25 करोड़ और चुनार के लिए 19 करोड़ नौ लाख रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत है। दोनों रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। प्रतीक्षा कक्ष, आगमन और प्रस्थान के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही अन्य कई ऐसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। कहा कि 70.77 करोड़ की लागत से जिले के विरोही, देवाही और करहट में अंडरपास के साथ ही पांच रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का भी निर्माण कराया जाएगा। इससे लोगों को बिना किसी परेशानी के सड़क मार्ग से आवागमन में सुविधा होगी। विंध्याचल में यह काम पहले ही शुरू हो चुका है। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान भाजपा की जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
3 अंडरपास और 5 आरओबी बनेंगेः तीन अंडरपास और पांच आरओबी के निर्माण के लिए भी सोमवार को शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही विंध्याचल के रेहड़ा और पटेंगरा मेंं अतिरिक्त रेलवे अंडरपास बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इन दो जगहों पर एक करोड़ छह लाख रुपये की लागत से 70 फीट का आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) बनाया जाएगा। इसके बन जाने से दर्शनार्थियों के साथ ही आम जनता को भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें