फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: 54 करोड़ से विश्वस्तरीय बनेगा मिर्जापुर और चुनार का रेलवे स्टेशन, अनुप्रिया पटेल ने किया शिलान्यास

Mon, 26 Feb 2024 06:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शिलान्यास के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 70.77 करोड़ की लागत से जिले के विरोही, देवाही और करहट में अंडरपास के साथ ही पांच रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का भी निर्माण कराया जाएगा। इससे लोगों को बिना किसी परेशानी के सड़क मार्ग से आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
अमृत भारत स्टेशन योजना कार्यक्रम को संबोधित करतीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर और चुनार रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के बाबत नए सिरे से निर्माण के लिए सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने स्थानीय स्तर पर शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के बाद मिर्जापुर रेलवे स्टेशन परिसर में केंद्रीय मंत्री ने शिलान्यास किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत देश के 554 रेलवे स्टेशनों और 1500 आरओबी तथा अंडरपास के निर्माण के लिए 41,000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में रेलवे की भूमिका महत्वपूर्ण है। उधर, मिर्जापुर में होने वाले कार्यों का स्थानीय स्तर पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शिलान्यास किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिले के दो रेलवे स्टेशन मिर्जापुर और चुनार के नए सिरे से निर्माण का काम शुरू हो गया है। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के लिए 34.25 लाख रुपये और चुनार के लिए 19 करोड़ नौ लाख रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत है। इसके तहत दोनों रेलवे स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। प्रतीक्षा कक्ष, आगमन और प्रस्थान के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही अन्य कई ऐसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच रेलवे ओवरब्रिज का भी होगा निर्माण

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन का माडल - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 70.77 करोड़ की लागत से जिले के विरोही, देवाही और करहट में अंडरपास के साथ ही पांच रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का भी निर्माण कराया जाएगा। इससे लोगों को बिना किसी परेशानी के सड़क मार्ग से आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि विंध्याचल में यह काम पहले ही शुरू हो चुका है। इससे पहले उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ।

इस दौरान भाजपा की जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया।

डिजाइन बोर्ड पर प्रदर्शित
चुनार और मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित निर्माण कार्यों की डिजाइन और बाकी सारे विवरण रेखाचित्र के माध्यम से बोर्ड पर प्रदर्शित किए गए थे। इस दौरान पूरे देश में इस योजना के तहत होने वाले कार्यों की लघु फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें