जमालपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर नाबालिग लड़की के साथ दुराचार मामले में पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शनिवार की दोपहर नाबालिग लड़की अपने पड़ोस में अपनी सहेली की घर गयी हुई थी। उस समय सहेली की मां कहीं बाहर गयी हुई थी। नाबालिग लड़की के पीछे गांव का एक युवक भी वहां पहुंच गया।
नाबालिग लड़की और युवक को आपत्तिजनक हालत में देखकर गृहस्वामिनी ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस नाबालिग लड़की और युवक को थाने ले आई। पीड़ित नाबालिग लड़की के पिता ने थाने में दुष्कर्म की तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।