आनन-फानन उसे लेकर विंध्याचल सीएचसी ले गए। वहां से जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला महिला अस्पताल पहुंचने पर कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी, सीओ सिटी प्रभात राय, महिला थाना प्रभारी गीता यादव के साथ अस्पताल पहुंचे। किशोरी का बयान लेने के बाद पुलिस पीड़िता के पिता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
सीओ सदर सलेंद्र पाठी ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले रंजीत यादव व पन्ना निवासी तुलसी तलैया के खिलाफ साथ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही जिस मकान में दुष्कर्म किया गया उसके मकान मालिक मुंशी को भी नामजद किया गया है।