फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में नाबालिग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जमालपुर पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में बाल अपचारी को शनिवार को पकड़ लिया। आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया गया।
विज्ञापन

जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ एक लड़के ने शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद छह माह के गर्भ को दवा देकर गर्भपात करा दिया। शुक्रवार को पुत्री की तबीयत खराब हुई तो पूछने पर उसने सारी जानकारी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस ने दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। उप निरीक्षक मोहम्मद नशीम खां ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर शनिवार को बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें