फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के दफ्तर पर प्रदर्शन

Sun, 22 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाकर्स फेडरेशन व संगमोहाल के वासियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर के संगमोहाल स्थित राज्यमंत्री के जनसंपर्क कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान ज्ञापन सोंप लोगों ने सिविर बैठाने, समरसेबल लगवाने तथा शौचालय बनवाने की मांग की। चेतावनी दी कि समस्याओं का जल्द ही निस्तारण नहीं किया गया तो वह दोबारा कार्यालय पर आकर प्रदर्शन करेंगे।

नेशनल हाकर्स फेेडरेशन के मनीष सिंह ने बताया कि पथ व्यवसाईयों के लिए पूर्व में की गई मांगों को पूरा कराने की मांग की बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया से की।
विज्ञापन


वहीं संगमोहाल वासियों ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि उनके इलाके में घनी आबादी है इसके बाद भी अबतक न तो शौचालय बनवाया गया है ना ही समरसेबल की व्यवस्था कराई गई है।

इससे मोहल्ले के लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। लोगों ने यह भी कहा कि नालों में पानी भरकर सड़कों पर आ जाता है। जिससे लोगों का चलना दूभर हो जाता है।
विज्ञापन


मोहल्ले में सिविर बिछाने की कई बार मांग की गई लेकिन अभीतक  इलाके में सिविर नहीं बिछाया गया। लोगों ने राज्यमंत्री से तत्काल समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग की।

कहा कि समस्या का निस्तारण नहीं कराया गया तो वह दोबारा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें