फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा राज्यमंत्री ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने नाव से बुधवार को कोन विकास खंड के हरसिंहपुर एवं ग्राम- मल्लेपुर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पशुओं के लिए चारे का संकट हो गया है। बहुत लोगों के कच्चे मकान गिर गए हैं। घर डूब जाने से कुछ लोग इधर उधर भटक रहे हैं। ऊर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में समुचित व्यवस्था के लिए निर्देशित कर दिया है कि तत्काल मौके पर पहुंचकर समुचित व्यवस्था की जाय। कहा कि बाढ़ पीड़ितों तक राशन एवं पशुओं को चारा आदि जो भी समान हो वह पहुंचाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने ग्राम हरसिंहपुर एवं ग्राम मल्लेपुर में जरूरतों को खाने-पीने का पैकेट वितरण किया। इस अवसर पर तहसीलदार सदर सुनील कुमार, ग्राम प्रधान बृजेश सिंह, मल्लू सिंह, डी पी यादव, संतोष शुक्ला, सोनू शुक्ला एवं मोहन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें