फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने बच्चों का किया उत्साहवर्धन

Sun, 04 Oct 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब मिर्जापुर की ओर से शनिवार को नगर के लालडिग्गी स्थित रोटरी भवन में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


समारोह के दौरान विगत दिनों आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी विजयी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने पुरस्कार प्रदान कर  उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया।

पुरस्कार वितरण समारोह के पूर्व रोटरी क्लब मिर्जापुर द्वारा रानी कर्णावती कन्या विद्यालय में बच्चों के उचित पठन-पाठन के लिए बेंच व डेस्क क्लब द्वारा दान किया गया, जिसका लोकार्पण मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने किया।

विद्यालय के क्षतिग्रस्त भवन को देखते हुए राज्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से पांच लाख रुपये अनुमोदित करते हुए दिशा निर्देश दिया कि अतिशीघ्र विद्यालय भवन का जीर्णोद्घार हो जाना चाहिए।
विज्ञापन


राज्यमंत्री के आश्वासन पर रोटरी सदस्यों ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के संचालन ललित मोहन खंडेलवाल ने बताया कि छह सितंबर को आयोजित किया गया था, जिसमें नगर के कई विद्यालयों में बच्चों ने प्रतिभाग किया था।

 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्लब के अध्यक्ष मनीष सर्राफ ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन रोटरी क्लब के सचिव रोहित अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के  दौरान क्लब के सह मंडलाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, हेमंत सिंघानियां, अमित खंडेलवाल, विजय सिंघानिया, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, माता प्रसाद जायसवाल, बीडी अग्रवाल, ज्ञानचंद्र अग्रवाल, कुलदीप खंडेलवाल, राजीव अग्रवाल, रमेश कोठारी, गौरी अग्रवाल, साक्षी सर्राफ, पुष्पेंद्र गुप्ता सहित क्लब के समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें