फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मालगाड़ी की चपेट में आकर दूधिया की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर शनिवार को सुबह डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर के रेललाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आकर एक दूधिया की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शिनाख्त कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। महुवरिया स्टेशन रोड निवासी निवासी राजीव यादव (28) पास के रेलवे कालोनी में दुध देने का काम करता है। वह प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह दूध दूह कर काॅलोनी में देने गया था। वहां से लौटते समय रेललाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने शव पड़ा देख शिनाख्त करने के बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चुनार थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से दूधिया की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें