फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटखाेरों पर शिकंजा

Sat, 13 Aug 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
गोदाम में पकड़े गये सरकारी अनाज को भरते मजदूर। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
 स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन आदि त्योहार के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य वस्तुओं की जांच शुरू कर दी है। मंडलायुक्त और जिलाधिकारी नेजिला खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग को तहसीलवार अभियान चलाकर मिलावट खोरों पर शिकंजा कसने को कहा है। इसके तहत शुक्रवार को िवशेष अभियान चलाया गया। दुकानों का निरीक्षण कर आठ नमूना लिया गया। टीम ने नमूना भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया।
विज्ञापन



एफएसए के अभिहीत अधिकारी एसपी श्रीवास्तव और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव द्वारा शुक्रवार को तहसीलवार टीम गठित कर दूकानों का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालगंज स्वामीनाथ सिंह द्वारा लालगंज के दुबार बाजार से बरफी और लड्डु का नमूना लिया गया। मड़िहान तहसील के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह ने गोडटुटवा में लड्डू का नमूना, पटेहरा से बरफी के नमूना लिए।


खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर सिंह ने चुनार में सरसोंतेल का नमूना लिया गया। नगर पालिका के खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार और संदीप कुमार ने पक्का पुल से दो बरफी का नमूना लिया। टीमों द्वारा लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें