फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव के डीएनए में ही हिंदू विरोध : गिरिराज सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने बहराइच में घटी घटना पर अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान पर मंगलवार को तीखी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने कहा कि अखिलेश के डीएनए में ही हिंदू विरोध है। वे अखिलेश यादव के बयान से दुखी हैं। पिता ने हिंदुओं पर गोली चलवाई और पुत्र चाहते हैं कि सनातनी हिंदू खड्ड में गिर जाएं।
विज्ञापन

वे मंगलवार को भरूहना स्थित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव प्रश्न उठा रहे हैं कि रूट तय हुआ था कि नहीं...। कहा कि वाह रे अखिलेश यादव, पाकिस्तान और भारत का बंटवारा हुआ था तो बाबा साहब बीआर आंबेडकर ने कहा था कि जब तक देश का पूरा मुस्लिम पाकिस्तान नहीं जाएगा और पाकिस्तान का पूरा हिंदू भारत नहीं आएगा, तब तक तो यह समस्या रहेगी ही। उन्होंने कहा कि नेहरू ने जान बूझकर यह समस्या बनाए रखी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को तो मुसलमानों का वोट चाहिए, वे यह नहीं कह सके कि जिस दरिंदे ने गोली चलवाई, उसे चौराहे पर खड़ा कर फांसी पर लटका दें। वह तो यही कहेंगे कि रूट तय हुआ था कि नहीं। उन्होंने कहा कि यहां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन नहीं करेंगे तो क्या पाकिस्तान व बांग्लादेश में करेंगे। जातिगत जनगणना से संबंधित एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे जातिगत जनगणना के विरोधी नहीं हैं, लेकिन राहुल गांधी जो इसके पीछे पड़े हैं, पहले वे अपनी जाति तो बताएं कि वे किस जाति के हैं, उनके दादा किस जाति के हैं। जनसंख्या नियंत्रण कानून को उन्होंने आवश्यक बताया। इससे पहले उन्होंने मिर्जापुर की कालीन व दरी व्यवसाय की सराहना की। कहा कि कृषि के बाद यह सबसे बड़ा उद्योग है। इसके लिए उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने वहां लगे एक उद्योग का भी निरीक्षण किया। इससे पहले भरूहना पहुंचने पर बैंड बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, भदोही के सांसद डाॅ. विनोद बिंद, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, रामजी मिश्र, दिवाकर मिश्र, अखिलेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें