फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर अधेड़ और युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के धौहां गांव में शनिवार की रात रेलवे लाइन पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व एक युवक की मौत हो गयी। रविवार की सुबह लोगों ने ट्रैक पर शव देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को मौके पर बुलाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धौहां गांव निवासी 58 वर्षीय वीरु शनिवार शाम को और 25 वर्षीय विजयी रात में घर से निकला था। दोनों देर रात तक घर वापस नहीं आए। घर वापस नहीं आने पर परेशान परिजनों ने खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह आते जाते लोगों ने दोनों का शव रेलवे लाइन पर देखकर ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। परिजनों के मुताबिक अधेड़ वीरु मानसिक रुप से अस्वस्थ था। जिसके चलते विवाह के कुछ दिन बाद ही पत्नी छोड़कर चली गयी। युवक विजयी के परिजनों ने बताया कि वह नशा करता था। हमेशा नशे में रहता था। युवक अविवाहित था। परिजन व पुलिस द्वारा किसी ट्रेन के चपेट में आने से दोनों के मौत होने की आशंका जताई है। मृतक अधेड़ दो भाईयों में छोटा था। बड़े भाई की भी मौत लगभग आठ वर्ष पूर्व हो चुकी है। दो भतीजे खेती कर परिवार की आजीविका चलाते हैं। अधेड़ के माता-पिता की मौत भी हो चुकी है। वहीं मृत युवक दो छोटी बहनों का इकलौता भाई था और पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें