नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल रविवार की सुबह जागरूकता अभियान के तहत पुरानी दशमी वार्ड पहुंचे। हर घर दस्तक देकर लोगों को हैंडबिल बांटकर वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। 38 वार्डों में सभासदों, नामित सभासदों, बूथ प्रमुखों, वार्ड प्रभारियों के नेतृत्व में घर-घर पहुंचकर लोगों को हैंडबिल बांटकर टीकाकरण में भाग लेने की अपील की गई। नपाध्यक्ष ने कहा कि वैक्सीन केंद्रों में 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों की संख्या कम आ रही है। इसीलिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोरोना वायरस को हराने के लिये वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है। नगर में छह केन्द्रों पर वैक्सीन लगाने का कार्य हो रहा है। इसीलिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर वैक्सीन अवश्य लगवाए और अपने और पूरे परिवार को इस वायरस से बचाएं। इस मौके पर हुकुमचंद मौर्या, पवन यादव, अतुल गुप्ता, सूरज सोनकर, पप्पू मौर्या, हरिशंकर प्रजापति, अनिल भारतीय, योगेंद्र मौर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।