फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से दिया लैंगिक समता को बढ़ावा देने कां संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राजपुुर स्थित बीआरसी पर विकासखंड नगर का लैंगिक समानता पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान व स्वावलंबन पर आयोजित इस कार्यक्रम में बालिकाओं ने आत्मरक्षा कौशल का भी प्रदर्शन किया ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नारी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे चार अनुदेशकों को सम्मानित किया गया। विद्यालय और गांव में बेहतर कार्य कर रही चार पावर एंजेल को भी विशिष्ट प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रत्येक न्याय पंचायत से एक नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय लच्छा पट्टी, कंपोजिट विद्यालय देवरी और प्राथमिक विद्यालय चे रूईराम ने क्रमश: प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर बालिका शिक्षा से संबंधित स्टाल भी लगाया गया जोकि आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि डा. स्नेहलता द्विवेदी ने नारियों के साथ अपराध सहन न करने की अपील की। संयोजक बीईओ नगर ,महेंद्र मौर्य ने कहा कि हमें समाज में जेंडर इक्विटी लाने के लिए लैंगिक समानता के अंतर को दूर करना होगा। संचालन करते हुए जेंडर इक्विटी की जिला संदर्भदाता रचना पाठक ने कहा कि हमें लैंगिक समानता और लैंगिक समता के अंतर को बखूबी समझते हुए लैंगिक समता लाने के लिए बालिकाओं को अधिक अवसर प्रदान करना होगा। निर्णायक मंडल के रूप में एसआरजी सरिता तिवारी और एसआरजी संजय नीलम रहे। सुष्मिता जायसवाल तथा एकता तिवारी ने ब्लॉक लीडर की भूमिका निभाई। इसके पूर्व कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि पंडित गोविंदाश्रम डिग्री कॉलेज की प्रबंधक स्नेह लता द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि बीईओ महेंद्र मौर्य ने संयुक्त रूप से मां वाग्देवी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें