फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नंबर से डीएम की फोटो लगाकर अधिकारियों को किया मैसेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। व्हाट्सऐप पर जिलाधिकारी मिर्जापुर प्रवीण कुमार लक्षकार की फोटो लगाकर एक फर्जी मोबाइल नंबर द्वारा अधिकारियों को मैसेज भेजा जा रहा है। इस बात की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने ट्वीट कर जानकारी दिया, साथ में कार्रवाई का निर्देश दिया है। जिसकी जांच सीओ सिटी प्रभात राय को सौंपी गई है।
विज्ञापन

फर्जी मोबाइल नंबर के व्हाट्स ऐप अकाउंट पर जिलाधिकारी की फोटो लगी है। साथ में उसमें उनका नाम भी लिखा हुआ है। इस फर्जी नंबर से जिले के कई अधिकारियों को मैसेज भेजा गया है। जब लोगों को इस नंबर पर शक हुआ तो उन्होंने जिलाधिकारी को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने ट्वीट कर बताया कि एक व्यक्ति अपने मोबाइल नम्बर पर मेरी प्रोफाइल फोटो लगाकर अधिकारियों को मैसेज कर रहा है। यह फेक प्रोफाइल है। कृपया इसे ब्लॉक कर दें और उन्हें मैसेज का स्क्रीन शॉट भी भेजे। जिससे इसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी ने ट्विटर पर मिर्जापुर पुलिस को भी ट्वीट किया है। जिसमें मिर्जापुर पुलिस ने सीओ सिटी द्वारा मामले की जांच किए जाने का रिप्लाई दिया है। सीओ सिटी प्रभात राय ने बताया कि मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें