फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फाइनल में पहुंची मेश सिंह व हीरामन और सुरेश श्रीवास्तव व जय प्रताप की जोड़ी

विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत- ​खिलाड़ी
विज्ञापन
मिर्जापुर। पक्का पोखरा स्थित मैदान में सद्भावना कप बैडमिंटन प्रतियोगिता का बुधवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल रमेश सिंह व हीरामन और धर्मपाल सिंह और अमित पांडेय के बीच खेला गया। इसे रमेश सिंह व हीरामन की जोड़ी ने 21-11, 19-21 व 21-8 से जीत का फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच आशीष श्रीवास्तव व शशिकांत दुबे और सुरेश श्रीवास्तव व जय प्रताप के बीच हुआ।
विज्ञापन

सुरेश श्रीवास्तव व जय प्रताप की जोड़ी ने दूसरा सेमीफाइनल 21-19 व 22-20 से मैच जीतकर फाइनल में पहुंचे। दोनों सेमी फाइनल हारने वाली टीम के बीच मैच हुआ। इसमें आशीष श्रीवास्तव और शशिकांत दुबे की टीम ने 21-19, 17-22, 21-12 से जीत कर सेकेंड रनर अप बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें