अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई की ओर से रविवार को जिला पंचायत सभागार में सम्मान समारोह और वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र शील्ड एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं युवक-युवतियों की सूची मिलान के बाद अभिभावकों द्वारा एक दूसरे का परिचय कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान शीघ्र ही सामूहिक विवाह कराने की भी घोषणा की गई।
अध्यक्षता करते हुुए जिलाध्यक्ष रत्नेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से संगठन को एक नई दिशा मिलती है तथा समाज के लोगों में जागरूकता पैदा होती है।
इस अवसर पर उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन जिला महामंत्री सुजीत श्रीवास्तव ने किया।
जिला उपाध्यक्ष डा. राजेश ने युवक-युवतियों के सुखमय जीवन के लिए मंगलकामना किया। महिला जिलाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपने हक की लड़ाई लड़ रही है, वह दिन दूर नहीं जब महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण के साथ बराबरी की भागीदारी मिलेगी।
जिला उपाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने समाज के लोगों को विशेष रूप से राजनैतिक भागीदारी पर बल दिया। इस दौरान डा. माया सहाय, डा. डीएल, संजय , यूसी , नीरू श्रीवास्तव, दीपक, एसएस, वीरेंद्र, दुर्गेश, डा. सत्यवान सुरेश, राज नारायण आदि रहे।