फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मेधावियों को मिला सम्मान, हर चेहरे पर मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी सरकार की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में जिले के मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिले के 23 मेधावियों में से 22 मौजूद रहे। एक मेधावी अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि बुराई एक जगह रहनी चाहिए और फैलनी नहीं चाहिए, जबकि अच्छाई हर जगह होनी चाहिए। उन्होंने मेधावियों का आह्वान किया कि पूरे विश्व में फैल जाएं और हर जगह अपनी योग्यता व प्रतिभा की अच्छाई फैलाकर परिवार, समाज व राष्ट्र का नाम रोशन करें। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि सपने देखने चाहिए और ऊंचे सपने देखने चाहिए। जो बच्चे आज अपनी योग्यता के कारण यह सम्मान प्राप्त कर रहे हैं, वे ऊंचे सपने देखें और उनको पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करें। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने कहा कि बच्चे अपनी योग्यता व प्रतिभा को और बढ़ाएं और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने कहा कि सफलता के लिए परिश्रम ही एकमात्र रास्ता है। इसमें कठिनाई होती है, लेकिन जो कठिनाई से घबराते नहीं हैं, वही सफलता प्राप्त करते हैं।
इसके पूर्व अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रत्येक मेधावी को प्रशस्ति पत्र, मेडल, टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही जिला स्तरीय मेधावियों को 21 हजार रुपये उनके खाते में भेजा गया, जबकि राज्य स्तरीय हाईस्कूल के तीन मेधावियों को एक लाख रुपये उनके खाते में भेजा गया। इस दौरान हाईस्कूल के 11 व इंटरमीडिएट के 11 मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संचालन स्वामी गोविंदाश्रम इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्य डाॅ. स्नेहलता द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. कामता राम पाल, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह, सांसद अरुण सिंह के प्रतिनिधि धनंजय पांडेय, राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित, सुशील कुमार सिंह, प्रमोद यादव, राजकुमार गुप्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।
-
अमर उजाला की ओर से सम्मानित किए गए मेधावी
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में बुधवार को जिले के मेधावियों को सम्मानित किया गया। अमर उजाला की ओर से मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल प्रदान किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. कामता राम पाल, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें