नरायनपुर। विद्युत उपकेंद्र नरायनपुर से संबंधित बाजार व गांवों में ड्रोन कैमरे के जरिए बिजली चोरी की निगरानी की जाएगी। बिजली चोरी पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विद्युत उपकेंद्र नरायनपुर के अवर अभियंता सुशील कुमार ने बताया बिजली चोरी को लेकर विभाग गंभीर है। बिजली चोरी रोकने के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि ड्रोन कैमरे से रात में जांच के दौरान पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।