फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आठ डिग्री पहुंचा पारा, नहीं जलाए गए अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। न्यूनतम तापमान लुढ़कने से ठंड में इजाफा हो गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गलन बढ़ने से शीतलहर चलने का अंदेशा बढ़ गया है लेकिन नगर में कहीं भी प्रशासन ने अलाव का प्रबंध नहीं किया। तापमान लुढ़कने से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। रेलवे स्टेशन, वाहन स्टैंड के आसपास अलाव की व्यवस्था न होने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार लकड़ी का जुगाड़ कर अलाव जला रहे। नगर पालिका प्रशासन ने 40 जगहों को अलाव के लिए चिह्नित किया है लेकिन अभी लकड़ी का प्रबंध नहीं किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने कहा कि जहां मांग होगी, वहां अलाव जलवाया जाएगा। अहरौरा में कुल 15 स्थल अलाव के लिए चिह्नित किए गए हैं लेकिन पट्टी कला स्थित दुर्गा जी, महुली चौराहा, तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास दो दिन अलाव जलवा कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने बताया कि अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव के निलंबन के बाद किसी ईओ की नियुक्ति नहीं होने से अलाव की व्यवस्था करने में दिक्कतें आ रही है। लकड़ी के लिए टेंडर हो चुका है। चुनार में बस, स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बालूघाट लालदरवाजा, सराय टेकौर समेत पांच स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। कछवां नगर पंचायत में भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि 10 स्थानों पर शीघ्र ही अलाव जलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें