फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 24 घंटे में दो डिग्री लुढ़का पारा, दो दिन बाद बारिश के आसार

विज्ञापन
क्या गर्मी, क्या उमस दो रोटी का सवाल सामान लेकर गुजरता ठेला चालक।-संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। नौतपा के दूसरे दिन मंगलवार को मौसम के तेवर कुछ नरम पड़े। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, इससे लोगों को गर्मी और लू से आंशिक राहत मिली। हालांकि उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिन बाद गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम 43 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में गिरावट से धूप का असर अपेक्षाकृत कम रहा और लू भी कमजोर पड़ी। इसके चलते बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही अन्य दिनों की तुलना में अधिक दिखाई दी। भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह और मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा। 29 मई से कहीं-कहीं बादल छाने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 36 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम सापेक्ष आर्द्रता 18 से 41 प्रतिशत और अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 64 से 83 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है। हवा की गति 3 से 23 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें