फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक डिग्री गिरा पारा, पर गर्मी रही बरकरार : 43 डिग्री ने तपाया

विज्ञापन
तेज धूप में दोपहर पूरी तरह चेहरा ढके जिला अस्पताल-कचहरी मार्ग पर गुजरते राहगीर।- संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में भीषण गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन इससे लोगों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले अधिकतम 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में हल्की गिरावट के बावजूद दिनभर तेज धूप से सड़कों पर सन्नाटा रहा। दोपहर के समय हालात ऐसे रहे कि राहगीरों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वे सिर और चेहरे को गमछे से ढककर और धूप के चश्मे का सहारा लेते नजर आए। गर्मी से बचाव के लिए बाजार में गमछे और धूप के चश्मों की बिक्री भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं, जिससे आने वाले दिनों में लोगों को और सतर्क रहने की जरूरत है।



इनसेट-
सूख रहा गला, मिट्टी के घड़े की मांग बढ़ी
गर्मी से गरीबों के फ्रीज के नाम से मशहूर मिट्टी के घड़े की मांग बढ़ गई है। नगर में रामबाग, रमईपट्टी, तहसील रोड शुक्लहां सहित अन्य स्थानों पर सड़क की पटरियां मिट्टी से बनी सुराही और घड़े से सज गए हैं। बदलते समय के साथ मिट्टी कलाकारों ने भी ट्रेंड बदल दिया है। बाजार में अब टोंटी युक्त मिट्टी के घड़े ग्राहकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन


बिजली की आंख मिचौनी से दिनचर्या प्रभावित
सीखड़। क्षेत्र में मनमानी बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। कटौती का कोई निश्चित समय नहीं होने के कारण लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन में बार-बार बिजली काटी जाती है और रात में भी लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। जहां घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं छात्रों की पढ़ाई और छोटे व्यवसायों पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। क्षेत्रीय उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग से बिजली आपूर्ति को सुचारु और निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित किए जाने की मांग किया है। जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें