मिर्जापुर। दिव्यांजनों के विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश विकलांग सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। शुक्रवार को दिए गए ज्ञापन में समिति के प्रदेेश अध्यक्ष जटाशंकर सिंह जहरीला ने कहा आजादी के बाद से अबतक राजनीतिक पार्टियां दिव्यांगजनों को केवल वोट बैंक के रुप में इस्तेमाल कर रही हैं। जबकि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान लागू करने के पहले ही दिव्यांगजनों के अधिकार के लिए तीन प्रतिशत आरक्षण कर दिया था। लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सम्मान व राजनीतिक भागीदारी आज तक नहीं दिया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में सुभाष मौर्य, संजीव गुप्ता, गणेश शर्मा, सूरज प्रजापति, राकेश, बब्बू बिंद, उमाकांत गौतम आदि उपस्थित रहे।