फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गैस लिकेज से लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के भैंसहिया टोला लाठी वाली गली में बृहस्पतिवार की रात को खाना बनाते समय गैस लिकेज के चलते मकान मेें आग लग गई। किसी तरह से परिजन घर से बाहर निकले। लोगों की मदद से आग पर काबू करने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुुंची, पर सकरी गली होने के कारण अंदर नहीं आ सकी लोगों ने बालू और पानी डालकर आग पर काबू पाया, तब तक कमरे में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया था। आग बुझाने में एक युवक भी झुलस गया। परिजनों के पास पहनने के लिए कपड़ा और खाने के लिए कोई राशन नहीं बचा। क्षेत्र निवासी सलीम अंसारी रिक्शा चला कर परिवार का खर्च चलाते हैं। शुक्रवार की रात को वह परिवार के साथ घर पर टीबी देख रहे थे। बड़ी पुत्री सुबी बानो भोजन बना रही थी। तभी सिलेेंडर लिकेज के चलते आग लग गया। आग लगने पर अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग किसी तरह से घर से बाहर निकले। परिजनों ने शोर मचाकर आग बुुझाने का प्रयास किया, पर आग ने विकराल रुप घारण कर लिया। आग बुझाने में आफताब (18) का हाथ जल गया। मोहल्ले वाले इकट्ठा हुए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची पर गली सकरा होने से अंदर नहीं जा सकी। मोहल्ले वालों ने बालू और पानी डालकर किसी तहर डेढ़ घंटे बाद रात देर रात आग पर काबू पाया। परिजनों ने बताया कि आग से तीन लाख का नुकसान हुआ है। कटरा कोतवाल प्रेम शंकर तिवारी ने बताया कि सिलेंडर से गैस लिकेज के चलते आग लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें